Home NATION एमपी के मंदसौर से राहुल गांधी का शंखनाद

एमपी के मंदसौर से राहुल गांधी का शंखनाद

2019 में होनेवाले चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सारी ताकत झोक देना चाहते हैं | इसीलिए तो जैसे जैसे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक पारा भी तेजी पकड़ रहा है | राहुल गांधी 6 जून यानि कि कल मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी पहली चुनावी रैली करते हुए विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे | कांग्रेस की इस रैली को किसान आंदोलन से जोड़ते हुए राहुल गांधी भाजपा को एक बार फिर घेरने की कोशिश करेंगे |

0
SHARE
Rahul Gandhi Mandsaur, Mandsaur Rahul Gandhi rally, Rahul Gandhi Rally, Madhya Pradesh Congress Rally
Rahul Gandhi Mandsaur

गुजरात और कर्नाटक में मिले अच्छे चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की अगली नजर मध्यप्रदेश पर है | 2019 में होनेवाले चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सारी ताकत झोक देना चाहते हैं | इसीलिए तो जैसे जैसे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक पारा भी तेजी पकड़ रहा है | राहुल गांधी 6 जून यानि कि कल मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी पहली चुनावी रैली करते हुए विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे | कांग्रेस की इस रैली को किसान आंदोलन से जोड़ते हुए राहुल गांधी भाजपा को एक बार फिर घेरने की कोशिश करेंगे | वैसे तो मध्य्प्रदेश प्रशासन ने राहुल गांधी की इस रैली को करने के लिए उनके सामने 19 शर्ते रखकर रैली करने की अनुमति दी है |

ALSO READ:  PM Narendra Modi Assures Support of Over Rs 3,000 Crore in Next 5 Years to Tamil Nadu for Developing Health Infrastructure

Also ReadPet Poops at Public Places, Pay Rs. 500 as Fine to BMC

Do you know Virat Kohli’s New Enemy? Check out in this Video || Subscribe too ||

जिनमें बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी किसान आंदोलन पर किसी भी तरह का कोई भड़काऊ भाषण नही देंगे जिसके चलते हालात खराब हों | दरअसल पिछले साल 6 जून के दिन ही किसान गोलीकांड हुआ था जिसमें पांच किसानों की जान चली गई थी | जिसके बाद राज्य में हालात बहुत खराब हो गए थे | कांग्रेस के दिग्गज नेता इस रैली को कामयाब बनाना चाहते हैं | माना जा रहा है कि इस रैली में करीब दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है | बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे की शुरुआत मंदसौर जिले के पशुपतिनाथ मंदिर से करेंगे | मंदसौर कांग्रेस कमेटी ने पशुपतिनाथ मंदिर में राहुल जी के हाथों अभिषेक का कार्यक्रम भी रखा हुआ है | कांग्रेस नेता पशुपतिनाथ मंदिर में होनेवाले अभिषेक को अच्छा संकेत मान रहे हैं क्योंकि कुछ साल पहले राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने भी इसी मंदिर में अभिषेक कर एक बड़ी जीत हासिल की थी |

ALSO READ:  Sonu Sood’s request to film federation – “There should be a fund for medical emergencies”

Also ReadShillong is Burning: Top Developments You Need to Know

बता दें कि वर्ष 1975 में कांग्रेस की सरकार के वक्त जब इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री थी तब एमरजेंसी के बाद सत्ता हाथ से चली गई | उसके बाद आम चुनाव होने के ठीक पहले ही 1979 में इंदिरा गांधी मंदसौर गई और वहाँ के पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक किया | जिसके बाद हुए चुनावो में कांग्रेस को पूरे देश में करीब 353 सीटें मिली | जिसके बाद एक बार फिर इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभाला | फिलहाल राहुल गांधी की इस रैली को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर रखी है | बताया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए भी रैली पर नजर रखी जाएगी |

ALSO READ:  MP Shocker: Woman Refuses To Play Wife Swapping Game, Gets Beaten Up and Forced to Have Unnatural Sex by Husband; Accused Booked

Also ReadLenovo Z5 with Snapdragon 636 Chipset and Bezel-less Design Launched: Price and Specifications