मुंबई : पाकिस्तान में बंदूक की नोकपर शादी करके बंधक रखी हुई उज्मा गुरुवार को जब सुबह भारत लौटकर आई तब उज़्मा ने चैन की सांस ली | उन्होंने ने कहा कि पाकिस्तान मौत का कुंआ है जहाँ इंसान एक बार फंस गया तो लौटकर वापस नही आता | अपनी वापसी के लिए उन्होंने सुषमा स्वराज और भारतीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया |
उन्होंने कहा कि यदि विदेश मंत्री सुषमा मेम नही होती तो शायद वह कभी भी भारत लौटकर ना आ पाती | सुषमा जी से अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की ताकि मोदी जी को भी धन्यवाद कह सके | उज्मा ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह भारतीय हैं क्योंकि जो सुरक्षा और आजादी भारत में है वैसा और कहीं भी नही है |
पाक में अपने अनुभवों और दास्तां बताते हुए उज्मा काफी भावुक हो गईं | उन्होंने बताया कि पाक में महिलाओं की स्तिथि बहुत ही दयनीय है | वहाँ हर घर में दो,तीन चार पत्नियां रहती हैं | तालिबानी इलाकों में तालिबानी हुकूमत चलती है | और जीवन बत से भी बत्तर है | यदि वे 2-3 दिन और पाक में रहती तो उनकी मौत हो जाती |
बता दें कि उज्मा दिल्ली की रहनेवाली है और ताहिर से उनकी मुलाकात मलेशिया में हुई थी जहां उन्हें ताहिर से प्रेम हो गया था | सूत्र बताते हैं कि ताहिर नींद की गोलियां देकर उन्हें इलाके में ले आया था | उज्मा ने इस्लामाबाद कोर्ट में बताया था कि जब वे पाकिस्तान यात्रा को पहुची तो ताहिर ने उसे 3 मई को शादी के लिए मजबूर किया और उसके सभी दस्तावेज ले लिए | इसलिए उज्मा ने 12 मई को याचिका दायर कर आग्रह किया कि उन्हें भारत वापस भेजा जाए क्योंकि उनकी पहले शादी से भारत में एक बेटी है जो थेलेसिया से पीड़ित है |
बाद में कोर्ट ने ताहिर अली को आदेश दिया की वह उज्मा के दस्तावेज वापस लौटा दे | जिसके बाद ताहिर ने दस्तावेज लौटा दिए | उज्मा ने बार बार सुषमा स्वराज और भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया और कहा बिना इनकी मदद के उनका भारत लौटना संभव नही था |
उज्मा के परिवार वालों ने भी भारत सरकार को धन्यवाद किया है | उज्मा के लौटने पर सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि भारत लौटकर आई भारत की बेटी का घर में स्वागत है | उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान जाना तो आसान है पर वहा से लौटकर आना बहुत मुश्किल है | उन्होंने कहा कि जो सम्मान और सुरक्षा यहाँ भारत में है वह कहीं नही है |
उन्हें गर्व है कि उन्होंने भारत में जन्म लिया है और यह उनके लिए सम्मान की बात है कि वह एक भारतीय नागरिक हैं |