मुंबई : लोग अपना जीवन कमाने और पैसे जमा करने में लगा देते हैं | ऐसा नही की देश के अन्य नागरिक दान के लिए आगे नही आते पर एक शख्स ने दान की एक अनोखी मिसाल कायम की है जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देगी |
गुजरात के भावनगर में रहने वाले 84 वर्ष के जनार्दन भट्ट ने अपने जीवन की कमाई भारतीय सेना को दान में दे दी है | बताना चाहते हैं कि जनार्दन अपनी पत्नी के साथ रहते हैं और उनके बच्चे नही हैं | जनार्दन एसबीआई बैंक में क्लर्क के पद से रिटायर हुए हैं | उम्र के अंतिम समय में खुद के बारे में ना सोचते हुए देश की सेना के लिए सोच रहे हैं | उन्होंने अपनी जीवन की सारी कमाई 1 करोड़ रुपये नेशनल डिफेंस फण्ड में दान दे दिया है | और 2 लाख रुपए घायल जवानों के इलाज के लिए जमा करवाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है |
हैरानी की बात तो यह है की जनार्दन ने खुद के घर में एयर कंडीशनर तक नही लगवाया है पर देश की सेना के प्रति उनकी भावना का कोई मोल नही है | ऐसा नही है कि जनार्दन ने पहली बार ऐसा कोई दान किया है | इससे पहले भी जनार्दन अपने दोस्तों के साथ मिलकर 54 लाख रुपये सेना के लिए जुटाकर दे चुके हैं |
उन्होंने एसबीआई बैंक से जवानों के लिए नेशनल डिफेंस फण्ड का एक बैंक खाता खोलने की इच्छा जाहिर की थी जिसमे लोग साल भर में 5 लाख रूपये तक जमा कर सके | जिसको एसबीआई ने मान लिया है |
सच में देश के जवानों के प्रति इतना प्यार और समर्पण कर जनादर्न ने एक नई मिसाल देश के लोगों को दी है |